Sunday, 8 December 2019

पर्यावरण का अर्थ एवं पर्यावरणीय समस्याएं एवं समाधान, पर्यावरणीय प्रदूषण के प्रकार


* पर्यावरण का अर्थ :-

                                               पर्यावरण शब्द का निर्माण दो शब्दों परि - आवरण से हुआ है इसका शाब्दिक अर्थ है | बाहरी आवरण अर्थात हमारे चारों और जो प्राकृतिक भौतिक व सामाजिक आवरण है वही वास्तविक अर्थों में पर्यावरण कहलाता है | अंग्रेजी में पर्यावरण को environment कहते हैं | 

 जीव जिस वातावरण या परिस्थितियों में रहता है उस उस का पर्यावरण कहते हैं पर्यावरण में जीवो के जीवन यापन हेतु मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होती है हवा पानी खाद्यान्न आवास और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ वायु तापमान प्रकाश या नमी जैसी कई अन्य गौण सुविधाएं भी स्वत : उपस्थित होती है | पर्यावरण जीवों को प्रभावित करता है और जीव पर्यावरण को प्रभावित करते हैं | 


* परिभाषाएं :-

 सी. सी. पाई के अनुसार -

                                                        मनुष्य एक विशेष स्थान पर विशेष समय पर जिन संपूर्ण परिस्थितियों से गिरा हुआ है इसे पर्यावरण का जाता है | 


 बोरिंग के अनुसार_ 

                                              एक व्यक्ति के पर्यावरण में वह सब कुछ सम्मिलित किया जाता है जो उसके जन्म से मृत्यु पर्यंत प्रभावित करता है | 

* पर्यावरणीय समस्याएं :-

                                                        मानव का सृष्टि की उत्पत्ति से यह प्रकृति के साथ घनिष्ठ संबंध रहा है पृथ्वी पर मानव के आविर्भाव के साथ ही उसकी आवश्यकता ओं का भी जन्म हुआ आदिमानव का तो जीवन पूर्णता प्रकृति पर ही निर्भर था मानव ने अपने भौतिक सुख की प्राप्ति के लिए अनेक कल कारखानों उद्योगों का विकास किया जनसंख्या वृद्धि के कारण ग्राम नगर और महानगरों की संख्या में तीव्र   विस्तार होता गया | संपूर्ण मानव समाज ने अपनी उत्पत्ति से लेकर 1950 तक जितना प्रकृति का उपयोग किया उतना तो संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1950 से 2000 के मध्य 50 वर्षों में ही कर लिया है |  मानव और प्रकृति के मध्य संतुलन बढ़ने से आए दिन प्रकृति प्रकोप  भूकंप, ज्वालामुखी अतिवृष्टि अनावृष्टि सूखा जैसी आगे बढ़ रही है यही नहीं मानव जीवन पर भी अनेक तरह के संकट मंडरा रहे हैं इन्हीं सब के कारण हर रोज नहीं वादियां सामने आ रही है | 


* पर्यावरणीय प्रदूषण :-

                                                        मानव सभ्यता के विकास के साथ उसकी आवश्यकताओं का भी विस्तार हुआ है तेजी से बढ़ती हुई आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु मनुष्य ने प्राकृतिक संसाधनों का दोहन शुरू किया उद्योग एवं तकनीकी विकास जैसे हथियारों के सारे मानव ने अपने स्वार्थी  प्रकृति और जनसंख्या के दबाव में प्रकृति का अनियंत्रण दोहन किया हर बड़े नगर के साथ औद्योगिक क्षेत्र का विकास हुआ और इन उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों के बढ़ने से पर्यावरणीय प्रदूषण नामक समस्या का जन्म हुआ | 

* प्रदूषण का अर्थ एवं परिभाषा :-

                                                                             प्रदूषण अंग्रेजी के शब्द pollution का अनुवाद है जो मूल रूप से लैटिन भाषा के शब्द pollutus से बना है जिसका अर्थ है दूषित करना | ( to make unclean ) | 

 वायु जल एवं मृदा के भौतिक रासायनिक व जैविक गुणों में होने वाला ऐसा अनवांछित परिवर्तन जो मनुष्य के साथ ही संपूर्ण परिवेश के प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक तत्वों को हानि पहुंचाता है प्रदूषण कहलाता है | 


* ईपी ओडम :-

                                  अमेरिका की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के अनुसार वायु जल तथा पृथ्वी के भौतिक रासायनिक एवं जैविक गुणों में ए वांछनीय परिवर्तन जिसे मनुष्य अन्य जीवो एवं प्रकृति संसाधनों की क्षति होती हो तो प्रदूषण का जाता है | 

 राष्ट्रीय प्रदूषण शोध समिति के अनुसार वायु जल तथा पृथ्वी के भौतिक रासायनिक तथा जैविक गुणों में नकारात्मक परिवर्तन को प्रदूषण कहते हैं | 

* प्रदूषण के प्रकार :-

                                            वायु मंडल स्थल मंडल तथा जल मंडल के जीवन युक्त भागों के संयुक्त सत्र को जेव मंडल के थे इसी जेव मंडल में उपलब्ध सभी प्राकृतिक तत्वों को प्राकृतिक पर्यावरण का नाम दिया जाता है मानव द्वारा की गई समस्त प्रकार की गतिविधियों से बने प्रदूषक ओं की प्रकृति के आधार पर प्रदूषण को विभिन्न प्रकारों में समझा जा सकता है | 

( 1 ) वायु प्रदूषण | 

( 2 ) जल प्रदूषण | 

( 3 ) ध्वनि प्रदूषण | 

( 4 ) मृदा प्रदूषण | 

( 5 ) वाहन प्रदूषण | 

( 6 ) विकिरणीय  प्रदूषण | 

( 7 ) तापीय प्रदूषण | 

( 8 ) घरेलू अपशिष्ट के कारण प्रदूषण | 

( 9 )समुंद्री प्रदूषण |

( 10 ) कूड़े कचरे से प्रदूषण | 

( 11 ) अन्य कारणों से प्रदूषण | 
                                                     

( 1 ) वायु प्रदूषण :-

                                            समस्त जीव जगत के लिए वायु अभिषेक के उसके बिना जीवन संभव नहीं है वायुमंडल में विद्यमान सभी गैस एक निश्चित अनुपात में पाई जाती है जैसे नाइट्रोजन 78 पॉइंट जीरो आठसमस्त जीव जगत के लिए वायु अभिषेक के उसके बिना जीवन संभव नहीं है वायुमंडल में विद्यमान सभी गैस एक निश्चित अनुपात में पाई जाती है जैसे नाइट्रोजन 78.08 प्रतिशत ऑक्सीजन 20.94 प्रतिशत आर्गन 0.93 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड 0.03 प्रतिशत तथा अन्य 0.02 प्रतिशत | 


* वायु प्रदूषण को स्त्रोत के आधार पर दो भागों में विभाजित किया जा सकता है:-

       ( 1 ) प्राकृतिक प्रदूषण:-

                                                                    यह प्रकृति की देन है ज्वालामुखी उद्गार से निकले पदार्थ धूल भरी आंधी या तूफान दावानल पहाड़ों का झरना आदि प्राकृतिक क्रियाओं से प्रदूषण होता है | 

         ( 2 ) अप्राकृतिक प्रदूषण :-

                                                                           वायु को प्रदूषित करने में सबसे बड़ा योगदान स्वयं  मानव का ही है घरों में जलाने वाला इंदन उद्योग परिवहन साधन धूम्रपान रसायनों का उपयोग रेडियोधर्मिता जैसे उपयोगों से सर्वाधिक प्रदूषण हो रहा है | 

* वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव :-

  ( 1 ) मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है | 

( 2 ) वन संपत्ति पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है जीव जंतु एवं कीटों के अस्तित्व का खतरा बनने लगा है | 

( 3 ) जलवायु एवं वायुमंडलीय दशाओं पर प्रतिकूल प्रभाव जलवायु परिवर्तन ओजोन परत में शरण ग्रीन हाउस प्रभाव मौसम पर प्रभाव | 

* वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु उपाय :-

   ( 1 ) प्रदूषण रोकने के लिए व्हाट्सएप ओपन करना चेत्रफल के कम से कम 33% भाग पर वन हो ग्राम नगर के समीप हरित पेटी का विकास किया जाए इस कार्य में विभिन्न सामाजिक संगठन सरकारी व्यक्तिगत रूप से लोग आगे आ रहे हैं | 

( 2 ) वाहनों के प्रदूषण पर नियंत्रण किया जाए पेंट्रोल डीजल की अपेक्षा सौर ऊर्जा बैटरी चालित विद्युत इंजन में उपयोग किया जाए | 

( 3 ) ईट भट्टों में बर्तन बनाने व पकाने जैसे उद्योगों को शेर से बाहर स्थापित किया जाए | 

( 4 ) उद्योग के नवीन तकनीकी का उपयोग एवं शहर से बाहर स्थापित किया जाए | 
                                                 
            

Saturday, 7 December 2019

मानव अधिवास का अभिप्राय, तथा मानव अधिवासियों का वर्गीकरण एवं उनके प्रकार, प्रमुख समस्याएं


* मानव अधिवास का अभिप्राय :-

                                                                                पृथ्वी के धरातल पर मानव द्वारा निर्मित एवं विकसित आवासों के संगठित समूह को अधिवास कहते हैं मानव अधिवास को मानव बस्ती भी कहा जाता है मानव अधिवास साधारणतया स्थाई रूप से बसे होते हैं किंतु कुछ अधिवास स्थाई भी होते हैं कि एकांकी एवं संकुल भी होते हैं |  अधिवासो का महत्वपूर्ण उपयोग मानव निवास के लिए होता है | मानव के अपने सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक,  धार्मिक, आदि कार्यो  को पूरा करने के लिए भी अधिवास का उपयोग होता है | 

* प्रो. विडाल डी लॉ ब्लॉश के अनुसार:-

                                                                                              मानव द्वारा स्वयं के आवास एवं अपनी संपत्ति को रखने के लिए निर्मित संरचना से हैं | 

* मानव अधिवास की उत्पत्ति मूलत : अपने निवास के लिए होती है इस आधार पर अधिवासो  की उत्पत्ति को दो भागों में बांटा जा सकता है | 
   ( 1 ) अस्थायी अधिवास | 
 ( 2 ) स्थायी अधिवास |  

* मानव अधिवासो का वर्गीकरण :-

                                                                                  मानव अधिवासो  को प्राकृतिक दशाओं और आधारभूत कार्यों के आधार पर दो वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है  | 

( 1 ) ग्रामीण अधिवास | 

( 2 ) नगरीय अधिवास | 


( 1 ) ग्रामीण अधिवास :-

                                                       ग्रामीण अधिवास की अर्थव्यवस्था प्राथमिक व्यवसायों  पर निर्भर होती है जैसे कृषि, पशुपालन, लकड़ी काटना, मछली पकड़ना, खनन एवं वनों से प्राप्त पदार्थों का संग्रहण आदि | आतियां ग्रामीण अधिवास मुख्यत : भूमि के विदोहन पर आधारित होते हैं | 


* ग्रामीण अधिवास के प्रकार :-

                                                                    मकानों की संख्या और उनके बीच की दूरी के आधार पर किए गए विभाजन को अधिवासों  का प्रकार कहा  जाता है | ग्रामीण अधिवासों  के प्रकारों के लिए भौतिक लक्षण सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक और सुरक्षा आदि आने कारक उत्तरदायी  हैं | सामान्यतः ग्रामीण अधिवासो  के निम्नलिखित चार प्रकार दृष्टिगोचर होते हैं | 

( 1 ) सघन या गुच्छित अधिवास | 

( 2 ) प्रकीर्ण या एकांकी अधिवास |

( 3 ) मिश्रित अधिवास |

( 4 ) पल्ली अधिवास |


( 1 ) सघन या गुच्छित अधिवास की विशेषताएं :-


( 1 ) आदिवास प्राय : खेतों के मध्य किसी ऊंचे एवं बाढ़  से सुरक्षित स्थानों पर वैसे होते हैं | 

( 2 ) सभी आवास पास पास बने होते हैं | 

( 3 ) सभी आवास एक स्थान पर सन केंद्रित होते हैं एवं बाहरी आक्रमणों का मिलकर मुकाबला करते हैं | 

( 4 ) इनमें आवासों की संख्या 40 50 से लेकर सैकड़ों तक हो सकती है | 

( 5 ) इनकी जनसंख्या उपलब्ध संसाधनों के आधार पर 500 से 1000 या अधिक हो सकती है | 


( 2 ) प्रकीर्ण या एकाकी अधिवास की विशेषताएं :-


 ( 1 ) आवाज एक दूसरे से दूर होते हैं | 

 ( 2 ) व्यक्ति एकांकी रूप में रहते हैं | 

 ( 3 ) व्यक्ति स्वतंत्र जीवन यापन के आदि  होते हैं | 

 ( 4 ) एक दूसरे के सहयोग की भावना कम होती है | 


( 3 ) मिश्रित अधिवास :-

                                                      इन अधिवास को अर्द सघन या अर्द  केंद्रीय अधिवास भी कहा जाता है जो सामान्यता किसी परिवार की संख्या में वृद्धि होने से आवासों की संख्या बढ़ने के कारण उत्पन्न होती है इनकी उत्पत्ति में पर्यावरणीय कारणों के स्थान पर पारंपरिक कारण उत्तरदायी होते हैं | 


( 4 ) पल्ली अधिवास :-

                                                        इस प्रकार के अधिवासो  में आवास एक दूसरे से अलग किंतु एक ही बस्ती में बसे होते हैं इसलिए उन सब का नाम एक रहता है बस्ती के अलग-अलग भागों में अलग-अलग जातियों के लोग रहते हैं | 


* ग्रामीण अधिवासों  के प्रतिरूप निम्नलिखित है | 

( 1 ) रेखीय प्रतिरूप | 

( 2 ) तीर प्रतिरूप | 

( 3 ) त्रिभुजाकार प्रतिरूप | 

( 4 ) आयताकार या चौक पट्टी  प्रतिरूप | 

( 5 ) अरीय त्रिज्या प्रतिरूप | 

( 6 ) वार्ताकार प्रतिरूप | 

( 7 ) तारा प्रतिरूप | 

( 8 ) पंखा प्रतिरूप | 

( 9 ) अनियमित प्रतिरूप | 

( 10 ) सीडी नुमा प्रतिरूप | 

( 11 ) अन्य प्रतिरूप | 

* ग्रामीण अधिवास की समस्याएं :-

( 1 ) आवागमन के साधनों का अभाव ग्रामीण अधिवासों  तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन साधनों का अभाव होता है व्यक्तिगत साधन ही उपलब्ध होते हैं इसलिए साधन रहित लोगों के सामने आवागमन एक गंभीर समस्या है | 

( 2 ) स्वच्छ पेयजल का अभाव वर्तमान में पेयजल की समस्या ग्रामीण अधिवास में विकराल रूप धारण करती जा रही है जिससे यहां के निवासी कहीं बीमारियों के शिकार हो रहे हैं | 

( 3 ) स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव यहां के निवासियों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए समीपवर्ती नगर में जाना पड़ता है | 

( 4 ) विद्युत आपूर्ति का अभाव ग्रामीण अधिवास में नियमित एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति का अभाव होता है इसे दैनिक एवं कृषि कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है | 

( 5 ) रोजगार के अवसर नहीं होना यहां रोजगार के अवसर नहीं होने से तीन प्रकार की बेरोजगारी | 

 • पूर्ण बेरोजगारी | 
 •छिपी बेरोजगारी | 
 • मौसमी बेरोजगारी पाई जाती है | 
                                                                              
                                                  



                     


                                               

                                               

Thursday, 5 December 2019

जनसंख्या : वितरण, घनत्व, एवं वृद्धि तथा जनसंख्या घनत्व को प्रभावित करने वाले कारक


* जनसंख्या का वितरण और घनत्व :-

                                                                                     जनसंख्या वितरण एवं घनत्व को सामान्य थे एक ही अर्थ में समझा जाता है | जबकि दोनों ही भिन्न संकल्पनाएं हैं | जनसंख्या के वितरण में स्थानिक के वितरण पर अधिक बल दिया जाता है अर्थात पृथ्वी पर जनसंख्या के स्थितिगम पक्ष पर बल दिया जाता है जिससे क्षेत्रीय प्रतिरूप को स्पष्ट किया जाता है दूसरी ओर जनसंख्या घनत्व में जनसंख्या आकार एवं क्षेत्र के अनुपातिक संबंधों पर बल दिया जाता है | जनसंख्या वितरण से आश्य जनसमूह के स्थानिक वितरण से है इस पक्ष में मनुष्य के धरातल पर स्थिति जन्य प्रारूप का बोध होता है | जनसंख्या घनत्व का तात्पर्य जनसंख्या एवं धरातल के एक अनुपात से है यह जनसंख्या जमाव की मात्रा का मापन है जिससे प्रति इकाई क्षेत्र व्यक्तियों की संख्या के रूप में व्यक्त किया जाता है | 

* विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण का प्रतिरूप:-

                                                                                                                         ( 1 ) पृथ्वी की दो-तिहाई जनसंख्या उसके लगभग 14 प्रतिशत भाग पर निवास करती है एक अन्य अनुमान के अनुसार विश्व की लगभग 57 प्रतिशत  जनसंख्या इसके स्थलीय क्षेत्र के 5प्रतिशत भाग पर निवास करती है | 

( 2 ) विश्व का दो तिहाई भाग निर्जन प्राय : हैं 90 प्रतिशत भूभाग पर मात्र 10 प्रतिशत जनसंख्या रहती है 10 प्रतिशत स्थलीय भाग पर कुल जनसंख्या का 90 प्रतिशत संकेंद्रित हैं | 

( 3 ) विश्व की 85प्रतिशत  जनसंख्या उत्तरी गोलार्द  में तथा 15% जनसंख्या दक्षिणी गोलार्द में पाई जाती है | 

( 4 ) विश्व की लगभग तीन चौथाई जनसंख्या एशिया एवं यूरोप महाद्वीप में रहती है केवल एशिया महाद्वीप में ही विश्व की 60% से अधिक जनसंख्या निवास करती है | 

( 5 ) विश्व की जनसंख्या का लगभग 75% भाग महाद्वीपों के किनारों की और बस आए महाद्वीपों के आंतरिक भागों की ओर जनसंख्या का संकेंद्रण घटता जाता है | 

* जनसंख्या घनत्व ( population density ) :-

                                                                                                              किसी प्रदेश  में निवास करने वाले मनुष्यों की संख्या और प्रदेश के क्षेत्रफल के पारंपरिक अनुपात से जनसंख्या का घनत्व मालूम होता है यह घनत्व इस पर देश की उन्नति और भावी विकास के अनुमान लगाने में मुख्य आधार होता है प्रत्येक प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों जैसे कि क्षेत्रफल मिट्टियां खनिज पदार्थ जलीय संसाधन वन संपदा आदि की मात्रा सीमित होती है उन संसाधनों को कितने मनुष्य प्रयोग करते हैं अर्थात कितनी जनसंख्या अपने जीवन निर्वाह के लिए उन संसाधनों पर आधारित है यह तथ्य उस जनसंख्या के रहन-सहन के स्तर को तथा उसके आर्थिक और सांस्कृतिक विकास की सीमा को निर्धारित करता है इसलिए प्रत्येक देश की आर्थिक उन्नति तथा सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति की योजना बनाने के लिए उस प्रदेश की जनसंख्या की सघनता की भावना बहुत जरूरी है | 

* जनसंख्या घनत्व के प्रकार :-

                                                                       जनसंख्या के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए घनत्व को मुख्य आधार माना जाता है जनसंख्या घनत्व भी कई प्रकार के हो सकते हैं प्रत्येक पहलू अपनी तरह से जनसंख्या के विश्लेषण में सहयोगी होते हैं | 

( 1 ) गणितीय घनत्व :-

                                                    जिसमें मानव स्थल अनुपात का विचार किया जाता है इसे निम्न सूत्र से ज्ञात किया जाता है |     जनसंख्या ÷ कुल क्षेत्रफल | 

( 2 ) आर्थिक घनत्व :-

                                                   जिसमें उस पर देश के संसाधनों की उत्पादन क्षमता और उस प्रदेश में निवास करने वाले मनुष्यों की संख्या का विचार किया जाता है इसे ज्ञात करने का सूत्र इस प्रकार है |      जनसंख्या ÷ संसाधन | 

( 3 ) कार्यिक घनत्व :-

                                              कार्यिक घनत्व या कृषि क्षेत्रीय घनत्व जिसमें उस प्रदेश की खेती की जाने वाली भूमि और निवास करने वाले मनुष्यों की समस्त जनसंख्या का विचार किया जाता है |             जनसंख्या ÷ कृषि भूमि क्षेत्र | 

( 4 ) कृषि घनत्व :-

                                              जिसमें कृषि की जाने वाली भूमि के क्षेत्रफल और उन में निवास करने वाली कृषक जनता का विचार किया जाता है यह बात ध्यान देने किए कि इसमें प्रदेश के समस्त जनसंख्या का नहीं वरन केवल कृषि में लगी हुई जनसंख्या का उपयोग किया जाता है |     कृषक जनसंख्या ÷ कृषि भूमि क्षेत्रफल | 

( 5 ) पोषण घनत्व :-

                                              जिसमें खेती की भोजय  फसलों के क्षेत्रफल का और उस प्रदेश के समस्त जनसंख्या का विचार किया जाता है|         जनसंख्या ÷ भोज्य फसलों का क्षेत्रफल | 


* विश्व में जनसंख्या के घनत्व का वितरण :-

                                                                                                        विश्व में जनसंख्या के घनत्व का वितरण भी जनसंख्या के वितरण के अनुरूप ही यह सम्मान एवं उत्तम प्रकृति का एक विषय में जिन स्थानों पर अधिक जनसंख्या का बसावे वहां जनघनत्व स्वाभाविक रूप से अधिक पाया जाता है विश्व स्तर पर जनसंख्या घनत्व में भारी विषमता  पाई जाती है | 

( 1 ) अत्यधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र | 

( 2 ) अधिक जनघनत्व वाले क्षेत्र | 

( 3 ) सामान्य जन घनत्व वाले क्षेत्र | 

( 4 ) कम जनघनत्व वाले क्षेत्र | 

( 5 ) प्राय: जनविहीन क्षेत्र | 

* जनसंख्या वृद्धि :-

                                                इसी भौगोलिक क्षेत्र की जनसंख्या के आकार में एक निश्चित समय में होने वाले परिवर्तन को जनसंख्या वृद्धि का जाता है वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर मुख्यतः जनसंख्या वृद्धि दृष्टिगत होती है जिसके कारण जनसंख्या परिवर्तन है जनसंख्या वृद्धि का पर्याय  माना जाने लगा है | जनसंख्या वृद्धि को कुल संख्या अथवा प्रतिशत दोनों के द्वारा व्यक्त  किया जा सकता है | 

* जनसंख्या वृद्धि के कारण :-

                                                                 ( 1 ) मतदान में गिरावट विषय में जनसंख्या वृद्धि का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारण मृत्यु दर पर नियंत्रण है विगत 50 वर्षों में वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के कारण रोगों तथा महामारियो पर सफलतापूर्वक नियंत्रण से मृत्यु दर में भारी गिरावट आई है | 

( 2 ) खाद्य पदार्थों की निश्चित आपूर्ति विषय में खाद्यान्नों तथा अन्य खाद्य पदार्थों की निश्चित एवं नियमित आपूर्ति से जनसंख्या की वृद्धि दर प्रभावित हुई है | 

( 3 ) औद्योगिक विकास :औद्योगिक क्रांति के कारण खनन उर्जा उत्पादन उद्योग परिवहन  व्यापार  तकनीकी आदि सभी क्षेत्रों का बहुमुखी विकास हुआ है | 

( 4 ) शांति और सुरक्षा : शांति और सुरक्षा की स्थापना से विषय में सामान्य प्रगति का विस्तार हुआ तथा जनसंख्या में वृद्धि होती रही है | 

( 5 ) प्रवास : मृत्यु दर की तुलना में उच्च जन्म दर के कारण जनसंख्या तेजी से बढ़ने लगी तथा यूरोपीय निवासियों ने बड़े पैमाने पर उतरी अमेरिका दक्षिण अमेरिका एवं ऑस्ट्रेलिया की ओर प्रवास आरंभ किया | 

* जनसंख्या घनत्व को प्रभावित करने वाले कारक :-

                                                                                                                     विश्व में जनसंख्या के वितरण एवं घनत्व को समझने के पश्चात यह ध्यान में आता है कि कुछ ऐसे कारक है जो मानव के बसाव  को नियंत्रित करते हैं जनसंख्या की उपलब्धता और उसके जमाव को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण कारकों का विवरण इस प्रकार है | 

( 1 ) भौतिक कारक :-

                                          ( 1 ) स्थिति :-

                                                                                                  जनसंख्या वितरण पर विश्व के विभिन्न क्षेत्र की स्थिति का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है विश्व की अधिकांश जनसंख्या शीतोष्ण कटिबंधीय प्रदेशों में निवास करती है लोग समतल मैदानों और मंद ढालों पर बसने को वरीयता देते हैं | 

( 2 ) जल की उपलब्धता :-

                                                         लोग उन क्षेत्रों में बसना चाहते हैं जहां जल आसानी से उपलब्ध होता है यही कारण है कि विश्व की महान नदी घाटियों विश्व के सबसे सघन बसे हुए क्षेत्र हैं | 

( 3 ) जलवायु :-

                                       अति उष्ण  अथवा ठंडे मरुस्थल ओं की विषम जलवायु मानव बताओ के लिए यह सुविधाजनक होती है अधिक वर्षा अथवा विषम जलवायु क्षेत्रों में कम जनसंख्या पाई जाती है | 

( 2 ): आर्थिक कारक :-

                                                        ( 1 ) खनिज | 
                                                        ( 2 ) नगरीकरण | 
                                                        ( 3 ) औद्योगिकरण| 
                                                        ( 4 ) सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक | 
                                                          

                                

   


                

Tuesday, 3 December 2019

वैश्वीकरण का अर्थ, तथा वैश्वीकरण के कारण, परिणाम


* वैश्वीकरण का अर्थ :-

                                                     वैश्वीकरण का अर्थ है अंतरराष्ट्रीय एकीकरण विश्व व्यापार का खुलना उन्नत संचार साधनों का विकास वित्तीय बाजारों का अंतरराष्ट्रीय कारण बहु राष्ट्रीय कंपनी का महत्व बढ़ाना जनसंख्या का देशांतर गमन व्यक्तियों,  वस्तुओं,  पूंजी, आंकड़ों,  में विचारों की गतिशीलता का बढ़ना | यह ऐसी प्रक्रिया है जिनमें वित्तीय पूर्ण दुनिया को एकल समाज में एकीकृत किया है हालांकि वैश्वीकरण बहुत चर्चित व विवादित विचारधारा है परंतु इस बात पर आम सहमति है कि वैश्वीकरण के दौरान में लोगों पूंजी माल और विचारों के अंतरराष्ट्रीय प्रवाह में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है | साथ ही इसका सकारात्मक प्रभाव यह पड़ा है कि राजनैतिक शक्ति का अधोगामी संचार हुआ है वैश्वीकरण के युग्मित  बलों का जन्म इस बात की पुष्टि करता है | 

* वैश्वीकरण के कारण ( causes of globalisation ) :-

                                                                                                                                  वैश्वीकरण के लिए कोई ए कारक उत्तरदाई नहीं है फिर भी प्रौद्योगिकी कि अपने आप में महत्वपूर्ण कारण साबित हुई है टेलीग्राफ टेलीफोन और माइक्रोचिप इंटरनेट के नवीन अविष्कारों ने पूरी दुनिया में संचार क्रांति का सूत्रपात किया उन्नत प्रौद्योगिकी के कारण विचार पूंजी वस्तु और लोगों की विश्व के विभिन्न भागों में  आवाजाही बढ़  गई विश्व के एक हिस्से में घटने वाली घटना का प्रभाव पूरी दुनिया पर बढ़ने लगा | 


* वैश्वीकरण के राजनीतिक प्रभाव :-

                                                                              
                                                                                  वैश्वीकरण का सर्वाधिक प्रभाव राष्ट्रीय राज्यों का पर पड़ा वैश्विक स्तर पर पारिस्थितिक बदलाव एकीकृत अर्थव्यवस्था अन्य प्रभाव कारी प्रवृत्तियों के कारण संपूर्ण विश्व का राजनीतिक पर्यावरण  वैश्वीकरण  के प्रभाव में आ गया राष्ट्रीय राज्य की अवधारणा में परिवर्तन आने लगा विकसित देशों में कल्याणकारी राज्य की धारणा पुरानी पड़ने लगी और उसकी जगह न्यूनतम अहस्तक्षेपकारी राज्य ने ले ली है अब राज्य लोक कल्याणकारी राज्य के साथ आर्थिक और सामाजिक प्राथमिकताओं का प्रमुख निर्धारक तत्व बन गया यह पूरी दुनिया में बहुराष्ट्रीय कंपनियां स्थापित हो चुकी है इससे सरकारों की स्वायत्ता  प्रभावित हुई है विश्व राजनीति में आज भी राष्ट्रीय राज्य की महत्ता बनी हुई है राज्य पर वैश्वीकरण के कुछ और प्रभाव भी हुए जो राज्य तकनीकी क्षेत्र में अग्रणी है उनके नागरिकों का जीवन स्तर उल्लेखनीय रूप से बड़ा है सूचनाओं के तीव्र आदान-प्रदान से नागरिकों का जीवन से दुआएं वैश्वीकरण का राजनीतिक परिदृश्य पर प्रभाव तो है परंतु समाज वैज्ञानिक इसके राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पड़े प्रभाव की प्रकृति और स्तर को लेकर एकमत नहीं है | 

* वैश्वीकरण के आर्थिक प्रभाव :-

                                                                         वैश्वीकरण का सर्वाधिक प्रभाव विश्व अर्थव्यवस्था पर पड़ा है पश्चिमी पूंजीवादी देश एशिया और अफ्रीका में अपने उत्पाद को के लिए बाजार ढूंढने में प्रयत्न रत  है | प्रत्यय देश ने अपना बाजार विदेशी वस्तुओं की बिक्री के लिए खोल दिया है यह संस्थाएं हैं शक्तिशाली पूंजीवादी ताकतों के प्रभाव के क्षेत्र में कार्य कर रही है यद्यपि पिछड़ी अर्थव्यवस्थाओं को भी काफी लाभ हुआ है लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है चीन भारत और ब्राजील जैसी प्रगतिशील अर्थव्यवस्थाओं को पिछली अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अधिक लाभ हुआ है पूर्व में विभिन्न देश आयात पर प्रतिबंध लगाते थे परंतु वैश्वीकरण के दौरान में प्रतिबंध शिथिल हो गए अब धनी देश के निवेश करता अपना विनिवेश अन्य देशों में कर सकते हैं भारत ब्राजील जैसे विकासशील देश  विदेशी निवेश के विशेष आकर्षण है | इंटरनेट और कंप्यूटर से जुड़ी सेवाओं जैसे बैंकिंग ऑनलाइन शॉपिंग में व्यापारिक लेन-देन तो बहुत सरल हो गई है लेकिन जितना तेज वस्तुओं और पूंजी का प्रवाह बढ़ा  है वैश्वीकरण का अलग-अलग देशों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ा कुछ देशों की अर्थव्यवस्था तेज गति से प्रगति कर रही है वहीं कुछ देश आर्थिक रूप से पिछड़े गए हैं वैश्वीकरण के दौरे में सामाजिक न्याय की स्थापना अभी भी संकट में है सरकार का संरक्षण जाने के कारण समाज के कमजोर तबकों  को लाभ की बजाय नुकसान उठाना पड़ रहा है | 

* वैश्वीकरण के सांस्कृतिक प्रभाव :-

                                                                               वैश्वीकरण ने न केवल राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र को प्रभावित किया है अपितु इसका लोगों के सांस्कृतिक जीवन पर भी काफी प्रभाव पड़ा है इसका विश्व के देशों की स्थानीय संस्कृतियों पर मिश्रित प्रभाव पड़ा है इस प्रक्रिया से विश्व की परंपरागत संस्कृतियों को सबसे अधिक खतरा पहुंचने की आकांक्षा है वैश्वीकरण सांस्कृतिक समरूपता को जन्म देता है जिसका विकसित देश संस्कृतियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है सांस्कृतिक समरूपता के नाम पर पश्चिमी  सांस्कृतिक मूल्यों को अन्य आंचलिक संस्कृतियों पर लादा जा रहा है इसे खान-पान रहन-सहन व जीवनशैली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है वैश्वीकरण का सकारात्मक पक्ष यह भी है कि प्रौघोगिकी  के विकास व प्रवाह से एक नवीन विश्व संस्कृति के उदय की प्रबल संभावनाएं बन गई है | 


  *सांस्कृतिक प्रवाह  बढ़ाने वाले माध्यम:-

  
( 1 ) इंटरनेट व ईमेल से सूचनाओं का आदान-प्रदान | 

( 2 ) इलेक्ट्रॉनिक क्रांति ने सूचनाओं को जनतांत्रिक बना दिया है | 

( 3 ) विचारों एवं धारणाओं का आदान-प्रदान आसान बनाना | 

( 4 ) सूचना तकनीकी इसके विस्तार से डिजिटल क्रांति आई है वही विषम डिजिटल दरार भी उत्पन्न हुई है | 

( 5 ) अविकसित अर्थविकसित वे कुछ विकासशील देशों में सूचना सेवाओं पर राज्य का नियंत्रण है | 

* भारत पर वैश्वीकरण के प्रभाव :-

                                                                  वैश्वीकरण के लिए का भारत में आगाज पिछली शताब्दी के अंत में वह मिश्रित अर्थव्यवस्था में विश्वास करने वाला भारत देश भी इस धारा से जुड़ गया भारत में वैश्वीकरण का सूत्रपात जुलाई 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने किया था वह अमेरिकामुख वैश्वीकरण के लिए कई बार आलोचना के केंद्र रहे  1991 में नई आर्थिक नीति अपनाकर भारत वैश्वीकरण एवं उदारीकरण की प्रक्रिया से जुड़ गया 1992-93 से रुपए को पूर्ण परिवर्तनीय बनाया गया | 

Sunday, 1 December 2019

उदारवाद का अर्थ एवं प्रकृति तथा उदारवाद का उदय एवं विकास, उदारवाद के दो रूप, विशेषताएं


  *उदारवाद का अर्थ :-

                                                   उदारवाद अंग्रेजी के लिब्रेलिजम्म शब्द का हिंदी रूपांतरण है | इसकी व्युत्पत्ति लेटिन भाषा के लिबर शब्द से हुई है जिसका अर्थ है स्वतंत्र | यह ऐसी विचारधारा का नाम है जिसका स्वरूप एवं कार्यक्षेत्र विकास के प्रथम चरण से लेकर वर्तमान तक बदलता रहा है | कभी यह पूंजी पतियों के पक्ष में प्रत्यक्ष रूप से सामने आता था तो बाद में यह दबी जुबान में पूंजीपतियों के हित की बात भी करता बाद में माकर्सवाद के डर से पूंजीपतियों को बचाने के लिए यह गरीबों के हितों की बात करने लगा उदारवाद लोक कल्याण की अवधारणा का प्रबल समर्थक बन गया | 1990 के दशक में जब सोवियत संघ की साम्यवादी व्यवस्था ध्वस्त होने के बाद वे पुणे अपने परंपरागत स्वरूप की तरफ बढ़ चला है पुणे जागरण तथा धर्म सुधार आंदोलनों ने इसे जन्म दिया औद्योगिकीकरण ने इस आधार प्रदान किया बढ़ते पूंजीवाद ने इस स्वतंत्रता  के निकट ला खड़ा किया | व्यक्ति के प्रति इस विचारधारा की आस्था ने राज्य को सीमित रूप दिया सामान्यतया उदारवाद एक विचारधारा से अधिक है यह सोचने का एक तरीका यह संसार को देखने की एक दृष्टि है तथा राजनीति को उदारवाद की ओर बनाए रखने का यह प्रयास है | 

 * उदारवाद की प्रकृति ( nature of liberalism  ) :-

                                                                                                                         उदारवाद के प्रकृति उसके उदय व  विकास के चरणों से जुड़ी हुई है | 1688 की गौरवपूर्ण अंग्रेजी क्रांति के शासकों के देवी सिद्धांतों का तिरस्कार कर राज्य को एक मानवीय संस्था बताने का प्रयत्न किया था उदारवाद व्यक्ति से जुड़ी विचारधारा है 1789 की फ्रांसीसी क्रांति ने पश्चिमी समाज को स्वतंत्रता, समानता व  बंधुत्व के विचार देकर मध्ययुगीन निरंकुश  शासन को त्याग दिया था | उदारवाद स्वतंत्रता से जुड़ी विचारधारा है अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम तथा बाद  के अमेरिकी संविधान में व्यक्ति के अधिकारों की आवाज उठाई थी | उदारवाद व्यक्तियों के अधिकारों से जुड़ी विचारधाराहै | उदारवाद निरंकुश  के विरुद्ध संविधानवाद पर बल देता है | उदारवाद सीमित कार्यों को करने वाले सीमित शक्तियों वाले राज्य की बात करता है जॉन लॉक  की धारणा थी कि राजनीतिक कार्य सीमित होते हैं अत : राजनीतिक शक्ति भी सीमित होनी चाहिए | 

* उदारवाद का उदय एवं विकास ( origin evolution of liberalism ) :-

                                                                                                                                                            लॉक, बेंथम व एडम की रचनाओं में उदारवाद की झलक मिलती है तब इसका रूप नकारात्मक था और इस व्यक्तिवाद  शास्त्रीय उदारवाद के रूप मैं जाना जाता था | 19 वीं शताब्दी में जॉन स्टुअर्ट मिल ने इसे सकारात्मक रूप प्रदान किया तब राज्य को आवश्यक बुराई समझने की बजाय एक सकारात्मक अच्छाई समझा जाने लगा तथा अनियंत्रित वैयकितक स्वतंत्रता की व्यवस्था के लिए खतरा समझते हुए व्यक्ति की गतिविधियों पर उचित प्रतिबंध लगाए जाने लगे | उदारवाद व्यक्ति प्रेमी विचारधारा ए जो व्यक्ति की स्वतंत्रता और अधिकारों पर बल देती है यह राज्य को साधन और व्यक्ति को साध्य मानता है यह रूढ़िवादिता व परंपरा बाद के स्थान पर सभी क्षेत्रों में सुधारों में उदारीकरण का पक्ष लेता है संविधानवाद विधि का शासन विकेंद्रीकरण, स्वतंत्र  चुनाव में न्याय व्यवस्था लोकतांत्रिक प्रणाली अधिकारों स्वतंत्रताओ  व न्याय  की व्यवस्था आदि उदारवादी विचारधारा के कुछ अन्य लक्षण है | 

* उदारवाद के दो रूप ( forms of liberalism ) :-


( 1 ) परंपरागत या शास्त्रीय उदारवाद | 

( 2 ) आधुनिक उदारवाद | 

( 1 ) परंपरागत या शास्त्रीय  उदारवाद ( traditional or classical liberalism ) :-

                                      परंपरागत उदारवादी सिद्धांत धर्म को व्यक्ति का आंतरिक और निजी मामला मानता है यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर बल देता है सीमित राज्य के अस्तित्व को स्वीकार कर उसका समर्थन करता है सामाजिक प्रतिमान में एकता की बात करता है कालांतर में उधारवाद एक  क्रांतिकारी विचारधारा ने होकर यह वर्ग विशेष की विचारधारा बन जाती है यह रूप निजी संपत्ति का समर्थन करता है इसके कारण मानवीय जीवन में समानता का आगमन शुरू हो जाता है उदारवाद अब पूंजीवाद का पर्याप्त बन जाता है इसी उदारवाद समर्थित पूंजीवादी व्यवस्था के विरुद्ध में वैज्ञानिक माकर्स वादी क्रांति की शुरुआत होती है मानवीय जीवन में समानता को मिटाकर समानता लाने के लिए संघर्ष की बात मार्शल करता है जिसके फलस्वरूप उदारवाद अपना स्वरूप बदल देता है | 

( 2 ) आधुनिक उदारवाद :-

                                                             यह सिद्धांत लोक कल्याणकारी राज्य का समर्थन करता है निजी संपत्ति पर अंकुश लगाने व पूंजी पतियों पर कर की वकालत की जाती है | 

* नकारात्मक उदारवाद की विशेषताएं ( characteristics of negative liberalism ) :-

                  ( 1 ) व्यक्तिवाद पर अत्यधिक बल | 

                  ( 2 ) मानव को मध्य यूके की धार्मिक तथा सांस्कृतिक जंजीरों से मुक्ति पर बल | 

                 ( 3 ) मानव व्यक्तित्व के असीम मूल्य तथा व्यक्तियों की आध्यात्मिक समानता में विश्वास | 

                ( 4 ) व्यक्ति की स्वतंत्र  इच्छा में विश्वास | 

                ( 5 ) मानव की विवेक शीलता और अच्छाई मानव की मानवता के लिए कुछ प्राकृतिक अदेय  अधिकारों जीवन स्वतंत्रता  तथा संपत्ति में विश्वास पर बल | 

* उदारवाद व लॉक  का दर्शन :-

                 ( 1 ) राज्य की उत्पत्ति व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए सामाजिक समझौते के द्वारा हुई | 

                 ( 2 ) राज्य एवं व्यक्ति दोनों के संबंध आपसी समझौते पर आधारित हैं जब कभी भी राज्य समझौते की आवश्यक शर्तों को करेगा तो व्यक्ति को राज्य के विरुद्ध विद्रोह करना व्यक्ति का अधिकार नहीं बल्कि उत्तरदायित्व हैं | 

                 ( 3 ) कानूनों का आधार विवेक है ने की आदेश | 

                ( 4 ) वही सरकार सर्वश्रेष्ठ है जो कम से कम शासन करें | 

                ( 5 ) राज्य एक आवश्यक बुराई है | 

               ( 6 ) मानव को राजनीतिक  आर्थिक, सामाजिक,  धार्मिक, बौद्धिक सभी क्षेत्रों में स्वतंत्रता  प्राप्त हो | 

 सामाजिक आधार पर उदारवाद समाज को एक कृत्रिम संस्था मानता है जिसका उद्देश्य व्यक्ति के हितों को पूरा करना था समाज का उद्देश्य व्यक्तिगत स्वार्थ की सिद्धि था व्यक्ति के हित के द्वारा समाज के हित को संभव बनाया गया आर्थिक क्षेत्र में उदारवाद मुक्त व्यापार तथा समझौते पर आधारित पूंजीवादी अर्थव्यवस्था की बात करता है इसे नकारात्मक उदारवाद इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि यह स्वरूप राज्य में पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में किसी प्रकार के हस्तक्षेप तथा नियंत्रण पर प्रतिबंध लगाता है | 

* नकारात्मक उदारवाद की आलोचना :-

     ( 1 ) सामाजिक क्षेत्र में उदारवाद का अत्यधिक खुलापन नैतिकता के विरुद्ध है | 

     ( 2 ) सीमित राज्य जनकल्याण विरोधी अवधारणा है | 

     ( 3 ) उदारवाद का आर्थिक समाज बाजारु  समाज है जो केवल बुर्जुआ  वर्गों के हितों का ध्यान रखता है सामान्य व्यक्ति के हितों की अनदेखी करता है | 

* आधुनिक व समसामयिक उदारवाद :-

  ( 1 ) यह कल्याणकारी राज्य की स्थापना पर बल देता है | 

 ( 2 ) सभी व्यक्तियों को समान अवसर में अधिकार प्रदान करने पर बल | 

 ( 3 ) व्यक्तियों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर बल देना | 
 
 ( 4 ) जनता का विकास तथा वैज्ञानिक प्रगति की धारणा में विश्वास | 

 ( 5 ) राज्य सामाजिक हित की पूर्ति का सकारात्मक साधन | 

 ( 6 ) लोकतांत्रिक समाज की राजनीतिक संस्कृति पर बल देता है | 

 ( 7 ) उदारवाद का यह स्वरूप क्रांतिकारी तरीकों के विपरीत सुधारवादी शांतिपूर्ण और कर्मठ सामाजिक परिवर्तन में विश्वास रखता है | 

 ( 8 ) यह सामूहिक हित की बात करता है | 

 ( 9 )यह पूंजीवादी अर्थव्यवस्था को लचीला बनाने वे नियंत्रित अर्थव्यवस्था के उद्देश्यों पर बल देता है | 

 ( 10 ) लोकतंत्र की समस्याओं पर नए ढंग से विचार करने पर बल देता है |